बार-बार कुछ भी उल्टा-सीधा खाते रहने से पाचन तंत्र पर बुरा असर होता है। पाचन तंत्र (Bad Digestive System) खाने को ऊर्जा में बदलकर शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। पाचन क्रिया दुरुस्त नहीं होने से भोजन ठीक तरह से नहीं पचता है। आपको अपच, गैस, उल्टी, पेट दर्द, पेट में सूजन आदि की समस्या हो सकती है। खराब पाचन क्रिया से आपको कई गंभीर बीमारीयां हो सकती हैं। आखिर कैसे जानें कि आपकी पाचन प्रक्रिया खराब हो रही है? परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप कुछ संकेतों के जरिए जान सकते हैं कि आपका पाचन तंत्र खराब हो गया है, जिसका इलाज करवाना बहुत जरूरी है। जानें, बैड डाइजेशन या खराब पाचन तंत्र के कुछ लक्षणों के बारे में जिसे पहचानकर आप पाचन क्रिया में सुधार कर सकते हैं। पाचन तंत्र खराब (Digestive Problem in hindi) होने के आम लक्षण इस प्रकार हैं…
शरीर और सांसों की दुर्गंध
जब शरीर से विषाक्त पर्दाथ बाहर नहीं निकलते हैं, तो शरीर से दुर्गंध आने लगती है। अधिक पसीना, पैरों से बदबू आना खराब हाजमे का संकेत है। शरीर से न निकलने वाले विषाक्त पदार्थ रक्त धारा में जाकर स्किन में फसे रह जाते हैं, जिससे शरीर की गंध खराब हो सकती है। ऐसे में शरीर से डिटॉक्स दूर करने वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। कई बार सांसों से अधिक बदबू आना भी पाचन तंत्र खराब (Digestive Problem in hindi) होने के संकेत होते हैं। दो बार ब्रश करने के बावजूद भी सांसो से बदबू आ रही है, तो तुंरत चेकअप करवाएं।
त्वचा की समस्या
अधिक दिनों तक पेट खराब रहने या साफ नहीं होना यानी पाचन क्रिया की समस्या। जब ऐसा होता है, तो इससे त्वचा को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में मुंहासे, सोरायसिस या एक्जिमा की समस्या हो सकती है। आप चाहें तो इस बारे में अपने गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।

No comments:
Post a Comment